Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डी ए वी के छात्रों द्वारा जन्माष्टमी पर रंगारंग कार्यक्रम

 

काठमाण्डू। कृष्णाष्टमी के अवसर पर काठमांडु स्थित डी ए वी स्कूल में हिंदी क्लब के बच्चों ने कृष्ण की कई झांकियों सहित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया । कार्यक्रम में इस्कॉन के स्वामी श्री रामचन्द्र प्रिय जी विशिष्ट अतिथि और त्रिभुवन विश्वविद्यालय हिंदी विभाग की उप प्राध्यापक और हिमालिनी हिंदी पत्रिका की संपादक डॉ श्वेता दीप्ति मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थी । डी ए वी के संयोजक अध्यक्ष श्री अनिल केडिया और प्राचार्य भुवनेश्वरी जी के साथ ही विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी कार्यक्रम में उपस्थित थे ।

यह भी पढें   नेपाल के सेना प्रमुख अशोकराज सिग्देल चीन की आधिकारिक यात्रा पूरी कर स्वदेश लौटे

J

कृष्ण के कई रूपों को दर्शाते रूपों को बच्चों ने प्रस्तुत किया और मटका फोड़ने का आयोजन भी किया ।सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।

हिंदी विभाग के अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम पोखरेल , श्री डिल्ली राम संगरौला एवम इंदु ठाकुर, पूजा ने अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वाह किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com