डा केसी ने ताेडा अनशन
काठमान्डू १५ अगस्त
प्राप्त सूचना के अनुसार २३ दिनाें से अनशनरत डा केसी ने अपना अनशन ताेड दिया है ।
विगत २३ दिनों से अनशनरत डा .गोविन्द केसी ने आज अनशन स्थगित करने की घोषणा की है .
आज शाम को आयोजित पत्रकार सम्मेलन में डा . केसी ने कहा कि प्राकृतिक आपदा में सभी क्षेत्रों का ध्यान केन्द्रित होने के लिए किसी प्रकार की अडचनें न हो इसीलिए मैंने सत्याग्रह का कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय किया .
उन्होंने कहा कि माफिया प्रवृत्ति के खिलाफ यह आन्दोलन जारी है और रहेगा .कुछ मांगें पूरी होने के बाद भी माथेमा प्रतिवेदन और चिकित्सा शिक्षा ऐन पारित होना अभी भी बाकी है .


