Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हमारे मन्त्री को बर्खास्त किया जाएगा देउवा की विकल्प तलास करेंगे : माओवादी नेता श्रेष्ठ

 

काठमांडू, २० आश्वीन । नेकपा माओवादी केन्द्र के नेता नारायणकाजी श्रेष्ठ ने कहा है कि प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा माओवादी मन्त्रियों को बर्खास्त करते हैं तो स्वयम् प्रधानमन्त्री देउवा की विकल्प तलास किया जाएगा । उनका कहना है कि उसके बाद नयां सरकार निर्माण की दिशा में राजनीति आगे बढ़ सकता है । नेता श्रेष्ठ को यह भी कहना है कि माओवादी नैतिकता के आधार में ही सरकार से बाहर नहीं हो रहा है ।

यह भी पढें   नेपाल में पर्यटन का स्वर्णिम अवसर: संभावनाएँ, चुनौतियाँ और हमारी तैयारी : अजयकुमार झा


नेता श्रेष्ठ ने कहा– ‘आज की आवश्यकता चुनाव कराना है । यही आवश्यकता पूरी करने के लिए ही हम लोग सरकार में हैं । अगर हम लोग सरकार से बाहर होंगे तो सरकार अल्पमत में पड़ जाएगा ।’ नेता श्रेष्ठ का मानना है कि वैधानिक दृष्टिकोण से भी अभी सरकार परिवर्तन नहीं हो सकता है ।
उन्होंने कहा– ‘चुनाव घोषणा की गई है, ऐसी अवस्था में अगर कोई मन्त्री इस्तिफा दे देता है तो अलग बात, नहीं तो मन्त्रिपरिषद् परिवर्तन नहीं हो सकता । इसीलिए हमारी नैतिकता बनती है कि चुनाव तक शेरबहाददुर देउवा के साथ में ही हम रहेंगे ।’ स्मरणीय है, कुछ कांग्रेस के नेता कह रहे है कि अब माओवादी मन्त्रियों को बर्खास्त कर नयां दलों को सरकार में शामील करना चाहिए । समाचार स्रोतों का कहना है– प्रधानमन्त्री देउवा भी इसके तैयारी में लगे हुए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *