Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आईपीएल 2018: धोनी-जडेजा चेन्नई और कोहली बेंगलुरू से ही खेलेंगे, गंभीर को KKR ने निकाला, देखें पूरी लिस्ट

 

आईपीएल के 11वें सीजन के लिए आज नए नियमों के मुताबिक सभी फ्रेंचाइजी अपने खिलाड़ियों को रिटेन कर रही हैं। यह पहली बार होगा जब खिलाड़ियों की रिटेंशन प्रक्रिया टीवी पर लाइव प्रसारित की गई। इससे पहले ये प्रक्रिया केवल मेल के आदान प्रदान से होती थी। सभी आईपीएल टीमों ने बीसीसीआई को उन खिलाड़ियों के नाम सौंपें जिन्हें वे अगले साल अपने साथ जोड़े रखना चाहती हैं। बोर्ड ने नए नियमों के तहत हर टीम दो या तीन खिलाड़ियों को अपने साथ बरकरार रख सकती हैं। रिटेन हुए खिलड़ियों के अलावा टीमें ऑक्शन में राईट टू मैच कार्ड से भी खिलाड़ियों को टीम के साथ जोड़ सकती हैं।
IPL 2018 के ऑक्शन से पहले प्लेयर्स की रिटेंशन सेरेमनी हुई। सेरेमनी में साफ हो गया है कि महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स से ही खेलेंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा और सुरेश रैना को किया रिटेन

यह भी पढें   एनपीएल में आज दो मुकाबले, लुम्बिनी लाइन्स और जनकपुर बोल्ट्स के बीच होगी पहली भिड़ंत

दिल्ली डेयरडेविल्स ने ऋषभ पंत, क्रिस मोरिस और श्रेयर अय्यर को किया रिटेन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और सरफराज खान को किया रिटेन

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को किया रिटेन

KKR को दो बार खिताब जिताने वाले गंभीर को टीम ने नहीं किया रिटेन

किंग्स इलेवन पंजाब ने सिर्फ अक्षर पटेल को किया रिटेन कोलकाता नाइट राइडर्स ने सुनाल नारायण और आंद्रे रसेल को किया रिटेन राजस्थान रॉयल ने आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को किया रिटेन

सनराइजर्स हैदराबाद ने डेविड वार्नर और भुवनेश्वर कुमार को किया रिटेन

उधर, विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी उनकी टीमों यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस ने रिटेन कर लिया है। इस रिटेंशन सेरेमनी की खास बात ये रही कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले सीजन में टीम के कैप्टन रहे गौतम गंभीर और बेंगलुरू रॉयल चैलेंजर्स ने ओपनर क्रिस गेल को रिलीज कर दिया है। राजस्थान रॉयल्स ने केवल एक प्लेयर स्टीव स्मिथ को रिटेन किया है।

यह भी पढें   चितवन राइनोज की शानदार जीत, पोखरा एवेंजर्स को 30 रन से हराकर अंकतालिका में तीसरे स्थान पर

किन फ्रेंचाइजी ने कितने प्लेयर रिटेन किए, RTM के कितने चांस बचे?

फ्रेंचाइजी लीग फीस डिडक्शन ऑक्शन के लिए बची रकम ऑक्शन के लिए बचे RTM
चेन्नई सुपर किंग्स 33 करोड़ 47 करोड़ 2
एमएस धोनी 15 करोड़ 15 करोड़
सुरेश रैना 11 करोड़ 11करोड़
रवींद्र जडेजा 7 करोड़ 7 करोड़
फ्रेंचाइजी लीग फीस डिडक्शन ऑक्शन के लिए बची रकम ऑक्शन के लिए बचे RTM
दिल्ली डेयर डेविल्स 33 करोड़ 47 करोड़ 2
ऋषभ पंत 8 करोड़ 15 करोड़
क्रिस मॉरिस 7.1 करोड़ 11 करोड़
श्रेयस अय्यर 7 करोड़ 7 करोड़

फ्रेंचाइजी लीग फीस डिडक्शन ऑक्शन के लिए बची रकम ऑक्शन के लिए बचे RTM
किंग्स इलेवन पंजाब 12.5 करोड़ 67.5 करोड़ 3
अक्षर पटेल 6.75 करोड़
फ्रेंचाइजी लीग फीस डिडक्शन ऑक्शन के लिए बची रकम ऑक्शन के लिए बचे RTM
कोलकाता नाइट राईडर्स 21 करोड़ 59 करोड़ 3
सुनील नारायण 8.5 करोड़ 12.5 करोड़
आंद्रे रसेल 7 करोड़ 8.5 करोड़
यह भी पढें   एनपीएल: आंद्रे रसेल के ऑलराउंड प्रदर्शन से विराटनगर किंग्स की 2 रन से रोमांचक जीत
फ्रेंचाइजी लीग फीस डिडक्शन ऑक्शन के लिए बची रकम ऑक्शन के लिए बचे RTM
मुंबई इंडियंस 33 करोड़ 47 करोड़ 2
रोहित शर्मा 15 करोड़ 15 करोड़
हार्दिक पांड्या 11 करोड़ 11 करोड़
जसप्रीत बुमराह 7 करोड़ 7 करोड़
फ्रेंचाइजी लीग फीस डिडक्शन ऑक्शन के लिए बची रकम ऑक्शन के लिए बचे RTM
राजस्थान रॉयल्स 12.5 करोड़ 67.5 करोड़ 3
स्टीव स्मिथ 12 करोड़
फ्रेंचाइजी लीग फीस डिडक्शन ऑक्शन के लिए बची रकम ऑक्शन के लिए बचे RTM
सनराइजर्स हैदराबाद 21 करोड़ 59 करोड़ 3
डेविड वॉर्नर 12 करोड़ 12.5 करोड़
भुवनेश्वर कुमार 8.5 करोड़ 8.5 करोड़
फ्रेंचाइजी डिडक्शन ऑक्शन के लिए बची रकम ऑक्शन के लिए बचे RTM
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 31 करोड़ 49 करोड़ 2
विराट कोहली 17 करोड़ 17 करोड़
एबी डिविलियर्स 11 करोड़ 11 करोड़
सरफराज खान 1.75 करोड़ 3 करोड़

धोनी की चेन्नई में वापसी का रास्ता कैसे साफ हुआ?

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com