Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अन्तर पार्टी महिला संजाल द्वारा महिला हिंसा विरुद्ध पत्रकार सम्मेलन आयोजित

 

काठमांडू, 2 अप्रैल |  अंतर पार्टी महिला संजाल द्वारा महिला हिंसा के विरुद्ध आज एक पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतर पार्टी महिला संजाल की उपाध्यक्ष पुष्पा ठाकुर ने किया ।कार्यक्रम में नेपाल महिला संघ की अध्यक्ष उमा रेग्मी, राष्ट्रीय महिला संघ की अध्यक्ष नीलम वर्मा, राष्ट्रीय प्रजातांत्रिक महिला संघ की अध्यक्ष कमला देवी शर्मा, अखिल नेपाल महिला संघ क्रान्तिकार की अध्यक्ष अमृता थापा, अखिल नेपालमहिला संघ की उपाध्यक्ष राधा ज्ञावली , संघीय समाजवादी महिला फोरम की अध्यक्ष निर्मला, अखिल नेपाली प्रगतिशील महिला संघ की अध्यक्ष नीलम कैसी की उपस्थिति में महिला हिंसा पर विस्तृत चर्चा की गई ।पत्रकारों के लिये खुला सत्र रखा गया था जिसमे यह आरोप लगाया गया कि महिला प्रतिनिधि संसद में आवाज क्यों नही उठा पाती है ।समाचार में महिला हिंसा को कम महत्व दिया जाता है ।साथ ही बलात्कारी के लिये मौत की सजा क्यों नही है, सरकार की क्या भूमिका है आदि विषयों पर चर्चा की गई ।

यह भी पढें   कांग्रेस में नई रणनीति: शेखर-शशांक गुट ने गगन थापा के नेतृत्व को स्वीकार किया

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *