Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मनीषा कोइराला ने बाल संत के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली

 


माला मिश्रा बिराटनगर । वलिउड अभिनेत्री मनीष कोइराला   बिराटनगर पहुच  न्यूरो अस्पताल में उपचाररत बालसंत  धर्मगुरु श्रीनिवासाचार्य  से मुलाकात कर  स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली । इस मौके पर सिने स्टार के साथ  उनके पिता प्रकाश कोइराला माता सुषमा कोइराला भी मौजूद थी । इस दौरान सिने स्टार कोइराला लगभग आधा घंटा  अस्पताल में रुकी  और अस्पताल प्रवन्धक डॉ बिरेन्द्र बिष्ट से बाबा के स्वास्थ्य संबधी जानकारी ली । उन्होंने इस घृणित कार्य का निंदा करते हुए हमले में शामिल सभी अपराधियो की गिरप्तारी की मांग सरकार से करने की बात कही । इस मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर राकेश पोद्दार सहित अन्य लोग भी मौजूद थे । बता दे कि रविवार को भागवतकथा पुराण  में कथावाचन के लिए  यहां पहुचे बालसंत पर अपराधकर्मियों ने गोली प्रहार कर घायल कर दिया था जिसका उपचार न्यूरो अस्पताल में चल रहा  है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com