Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गगन थापा ने शुरु किया ऐसा अभियान

 

काठमांडू, १४ अप्रिल । नेपाली कांग्रेस के नेता तथा काठमांडू क्षेत्र नं. ४ से निर्वाचित सांसद् गगनकुमार थापा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में सफाई अभियान शुरु किया है । ‘मैं बनता हूं जिम्मेवारः कर्तव्य के साथ अधिकार’ नार देकर उन्होंने यह अभियान शुरु किया है । अभियान के प्रथम दिन उन्होंने ज्ञानेश्वर से चावहिल तक सरसफाई संचालन किया । सफाई अभियान शताब्दी पुरुष सत्यमोहन जोशी ने प्रारम्भ किया ।
सांसद् थापा का कहना है कि नयां वर्ष की शुरुआत के साथ–साथ अपने निर्वाचन क्षेत्र में नयां अवधरणा के साथ यह अभियान शुरु की गई है । उनका यह भी कहना है कि नयां साल २०७५ को कर्तव्य निर्वाह के लिए विशेष साल बनान चाहिए । उन्होंने कहा– ‘हम लोग अधिकार मांग रहे हैं, लेकिन अपनी अधिकार को भुलते हैं । इसीलिए नयां साल २०७५ को कर्तव्य पालन का नयां साल बनाना चाहिए ।’ सांसद् थापा ने कहा कि अभियान के अन्तर्गत अब एक साल तक हर महिना के एक दिन (सुबह का समय) समुदाय के लिए श्रमदान किया जाएगा ।
कार्यक्रम में सहभागी संस्कृतिविद् तथा शताब्दी पुरुष सत्यमोहन जोशी ने कहा कि यह अभियान पूरे देश में संचालन होना चाहिए । उनका यह भी कहना है कि सिर्फ बागमती का सफाई ही नहीं मन की सफाई भी होना जरुरी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com