Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

27 सालों बाद सोमवती अमावस्‍या को एक विशेष योग

 

इस बार करीब 27 सालों बाद सोमवती अमावस्‍या को एक विशेष योग बन रहा है। बैशाख मास के कृष्‍ण पक्ष में, शिव के दिन सोमवार को अश्‍विन नक्षत्र में सूर्य और चंद्रमा एक साथ आ रहे हैं। ये अपने आप में अनोखा मेल है, जो करीब 27 वर्ष बाद दोहराई जा रही है। ऐसा पंडित दीपक पांडे ने बताया है। ये अत्‍यंत शुभ अवसर है। ये व्रत विवाहित स्त्रियां अपने पतियों की दीर्घायु की कामना से करती हैं।

सोमवती अमावस्‍या का महातम्‍य

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 8 अगस्त 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

ऐसी मान्‍यता है की इस दिन स्‍नान करने तक मौन व्रत करने से सहस्र गोदान का फल मिलता है। इस व्रत को अश्वत्थ प्रदक्षिणा व्रत भी कहा जाता है, क्‍योंकि इस दिन अश्वत्थ यानि पीपल के वृक्ष पूजा की जाती है। ऐसी मान्‍यता है कि सोमवती अमावस्‍या के दिन गंगा सहित किसी भी पवित्र नदी में स्‍नान करने से मनुष्य समृद्ध, स्वस्थ्य और सभी दुखों से मुक्त हो जाता है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 10 सितंबर 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

ऐसे करें पूजा

सोमवती अमावस्‍या पर दूध, जल, पुष्प, अक्षत, चन्दन इत्यादि से पूजा करने के बाद पीपल वृक्ष के चारों ओर 108 बार धागा लपेट कर परिक्रमा करनी चाहिए।  परिक्रमा करते हुए हर बार 108 वस्‍तुओं को रखना उत्‍तम होता है बाद में इन सारी वस्‍तुओं को सुपात्र को दान करना चाहिए। इस दिन सूर्य को जल से अर्ध्‍य देना भी कल्‍याणकारी होता है। इस दिन मौन व्रत रखने से अत्‍यधिक पुण्‍य प्राप्‍त होता है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 12 सितंबर 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com