Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फूलाें से सजा केदारनाथ मंदिर दर्शन के लिए कपाट खुला

 

रुद्रप्रयाग,

 

विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट तय समय पर 6:15 पर आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। अब आगामी छह माह तक यहीं भोले बाबा की पूजा होगी। पहले दिन उत्तराखण्ड के राज्यपाल डॉ. केके पाल ने भी भोले बाबा के दर्शन किए। वहीं, बदरीनाथ धाम के कपाट 30 अप्रैल को खोले जाने हैं।

कपाट खुलने के समय पूरी केदारपुरी बाबा भोले के जयकारों से गूंज उठी। वर्ष 2013 की आपदा के बाद इस बार पहला मौका है जब कपाट खुलने के दौरान साढ़े सात हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट खुलने के दौरान मौजूद रहे। वहीं, दोपहर ढाई बजे तक करीब 25 हजार श्रद्धालु  दर्शन कर चुके थे।  

यह भी पढें   नौ विद्यालयों के 28 चयनित प्रतिभागी 27 सितंबर को शाखा स्तरीय ‘भारत को जानो’ प्रश्न मंच में आजमाएंगे अपना ज्ञान और प्रतिभा क्षमता

गत दिवस गौरीकुंड से बाबा केदार की उत्सव डोली रवाना होकर शाम को केदारनाथ पहुची थी। यहां मुख्य पुजारी राजशेखर लिंग के आवास पर पंचमुखी मूर्ति ने विश्राम किया। सुबह भोले बाबा के जयकारों व सेना के बैंड की धुन के बीच मूर्ति को मंदिर तक लाया गया।

इस दौरान वेदपाठियों, हकहकूकधारियों, मंदिर समिति के पदाधिकारियों, रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में पूजा अर्चना के बाद गृभ गृह साफ सफाई की गई और पंचमूर्ति को गर्भगृह में स्थापित कर दिया गया। इसके बाद मंदिर के कपाट आम भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए।

यह भी पढें   संसदीय विशेष समिति गठन के लिए प्रारम्भिक बातचीत शुरु

इस दौरान राज्यपाल केके पॉल, बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल, मंदिर समिति के मुख्य कार्यधिकारी बीडी सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

बारह ज्योर्तिलिंगों में से एक केदारनाथ धाम में लेजर शो के जरिये भगवान शिव की कथा का जीवंत चित्रण किया गया। गत रात से शुरु किया यहा यह शो हर रात चार मई तक चलेगा। शो का आयोजन अक्षर ग्रुप ऑफ कंपनीज के सहयोग से किया जा रहा है।

लेजर शो के माध्यम से आदि अनंत शिव के रूप में एक कथा का मंचन किया गया। साथ ही शिवलिंग की स्थापना की रहस्यमयी प्रस्तुति दी गई। इसका चित्रण मंदिर की पश्चिमी दीवार पर किया गया। लेजर शो की अवधि 25 मिनट तक है। चार मई तक रोजाना दो से तीन शो होंगे। कपाट खुलने से पहले ही केदारनाथ मंदिर की फूलों से पहले ही सजावट कर दी गई थी। साथ ही रंगनी लाइटों से रात को मंदिर की मनोहारी छटा श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रही है। कपाट खुलने के दौरान केदारपुरी में सेना के बैंड की धुन में भक्त बाबा के जयकारे लगाने के साथ ही उत्साह और उल्लास में झूमते नजर आए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com