Sun. Sep 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत अाैर पाकिस्तान जल्द ही करेंगे युद्धाभ्यास

 

३० अप्रैल

भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बावजूद जल्द ही दोनों देशों की सेनाएं एक साथ युद्धाभ्यास करती नजर आएंगी. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक दोनों पड़ोसी देश इस साल सितंबर में रूस में होने वाले बहु-राष्ट्रीय युद्धाभ्यास में हिस्सा लेंगे. रक्षा मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि यह युद्धाभ्यास शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) द्वारा आयोजित कराया जाएगा जिसमें चीन सहित एससीओ के सभी आठ सदस्य देश हिस्सा लेंगे. इनके मुताबिक पिछले हफ्ते बीजिंग में हुई एससीओ की बैठक के दौरान रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस सैन्य अभ्यास में भारत के हिस्सा लेने पर सहमति जता दी थी.

यह भी पढें   मंत्री विराज भक्त श्रेष्ठ ने दक्षिण कोरिया की अपनी यात्रा रद्द की

पीटीआई से मिली जानकारी के अनुसार इस युद्धाभ्यास का नाम ‘शांति मिशन’ रखा गया है जिसका मकसद शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के बीच आतंकवाद के खिलाफ आपसी सहयोग बढ़ाना है.

लम्बे समय से भारत और पाकिस्तान के सैनिक संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन में एक साथ काम करते आ रहे हैं. लेकिन, इन देशों की सेनाओं ने कभी साथ में युद्धाभ्यास नहीं किया. ऐसे में यह पहला मौका होगा जब दोनों पड़ोसी देश किसी युद्धाभ्यास में एक साथ नजर आएंगे.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com