Sat. Sep 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोदी जी की नेपाल यात्राः अन्नपूर्ण पदमार्ग तीन दिन के लिए बन्द

 

काठमांडू, ४ मई । भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी का नेपाल भ्रमण और मुक्तनाथ दर्शन को लक्षित करते हुए मुक्तिनाथ मन्दिर जाने के लिए प्रयोग होनेवाला अन्नपूर्ण पदमार्ग ३ दिन के लिए बन्द किया गया है । मुस्ताङ के प्रमुख जिला अधिकारी शिरिष पौडेल ने कहा है कि उक्त पदमार्ग मोदी आने से तीन दिन पहले से ही बन्द किया जाएगा । उनके अनुसार अभी मुक्तिनाथ मन्दिर की सफाई हो रही है ।

यह भी पढें   पूर्व मंत्री सेंचुरी ग्रुप के अध्यक्ष मोती दुग्गड ने रसुवा बाढ़ प्रभावितों के लिए 1 करोड़ 1 लाख की सहायता अर्थ मंत्री को सौंपा


अन्नपूर्ण पदमार्ग से मुक्तिनाथ तक आनेवाले यात्रियों को मनाङ जिला स्थित चामे अथवा मनाङ गांव में रोका जाएगा । भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी मई ११ के दिन मुक्तिनाथ दर्शन के लिए आ रहे हैं । उस दिन अन्य किसी भी सर्वसाधारण को मन्दिर दर्शन के लिए अनुमती नहीं दी जाएगी । प्रमुख जिला अधिकारी पौडेल ने कहा है कि मोदी जी का हेलिकॉप्टर ल्याण्ड के लिए जगह तैयार हो चुका है ।
स्मरणीय है, मई ११ के दिन भारतीय प्रधानमन्त्री मोदी भारतीय शहर पटना तक विशेष विमान से आएंगे । उसके बाद जनकपुर होते हुए उसी दिन दो हेलिकॉप्टरों की स्कर्टिङ में वह मुस्ताङ जिला स्थित मुक्तिनाथ मन्दिर जाएंगे, वहां पूजा होने के बाद ही वह काठमांडू आने की कार्यतालिका है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com