Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बांके में इदुलफित्र (ईद) भव्य रुप में मनाया गया

 

देश में स्थायी शान्ति और समृद्धि के लिए कामना

नेपालगन्ज/(बांके) पवन जायसवाल
बांके जिला में ईस्लाम धर्मावालम्वियों ने अपने महान और पवित्र पर्व इदुलफित्र (ईद) भव्य रुप में मनाया गया है । रमजान की अन्तिम दिन शनिवार नेपालगञ्ज स्थित वी.पी. चौक में आयोजित ईदगाह में हजारों ईस्लाम धर्मावलम्बियों ने एक साथ नमाज पढ़ा और देश में स्थायी शान्ति तथा अमन चयन और समृद्धि के लिए कामनाएं की ।
मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना अब्दुल जब्बार मञ्जरी ने कहा कि नमाज पढ्ने के लिए ईदगाह में लोगों की भीड लगी थी । स्थान अभाव के कारण लोग वी.पी. चौक और आसपास स्थित घरों की छत में रहकर भी ईस्लाम धर्मावलम्बियों ने एक साथ सामुहिक नमाज पढ़ा ।

यह भी पढें   ट्रंप कर सकते हैं भारत का दौरा


बांके जिला के (जयसपुर निवासी) क्षेत्र नं. २ के सांसद् तथा नेपाल सरकार के शहरी विकास मन्त्री मोहम्मद ईश्तियाक राई भी ईद के अवसर पर आयोजित सामुहिक नमाज वाचन कार्यक्रम में सहभागी हुए थे । मन्त्री राई सहभागी होने के कारण सामूहिक नमाज पढ़ने वालों में कुछ ज्यादा ही उत्साह दिखाई दिया ।
सामूहिक नमाज वाचन के लिए नेपालगन्ज बाजार की अलावा आसपास के गावं से भी सर्वसधारण इकठ्ठा हुए थे । उक्त अवसर पर ईद की शुभकामना आदान–प्रदान करने के लिए गैर ईस्लाम धर्मावलम्बियों ने भी ईदगाह में पहुंचकर एक–आपस में गला मिलाकर ईद मुबारक और शुभकामना व्यक्त किया ।

यह भी पढें   जापान में रविवार सुबह-सुबह भूकंप के झटके,6.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप


इसी तरह बांके जिला की गुल्जारे अदब के सचिव मोहम्मद मुस्तफा अहसन कुरेशी ने भी साहित्यकारों को अपने ही घरमें बुलाकर सेवई खिलाकर ईद की शुभकामना आदान–प्रदान किया । जिस में वरिष्ठ पत्रकार पूर्णलाल चुके, दैनिक नेपालगन्ज पत्रिका के प्रधान सम्पादक झलक गैरे, अवधी सांस्कृतिक प्रतिष्ठान केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष बिष्णुलाल कुम्हार जैसे व्यक्तित्व सहभागी थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *