Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष द्वय ओली और प्रचण्ड द्वारा आग्रह

 

काठमांडू, १७ जून । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के अध्यक्ष द्वय केपीशर्मा ओली और पुष्पकमल दाहाल ने सरकार को सफल बनाने के लिए नेता और कार्यकर्ता को निर्देशन दिए हैं । अध्यक्ष द्वय को मानना है कि अब एकताबद्ध होकर सरकार को सफल बनाना है । शनिबार प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में आयोजित स्थायी समिति बैठक को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष द्वय ने कहा है कि पार्टी एकता अदितीय है, एकता के कारण कार्यकर्ता के साथ साथ जनता में भी उत्साह है, अब एकता को को और भी सुदृढ बना कर संगठनात्मक संचरना को अन्तिम रुप देना चाहिए ।
नेकपा के प्रवक्ता नारायणकाजी श्रेष्ठ के अनुसार बैठक में सरकार की काम–कारवाही के संबंध में भी विचार–विमर्श हुआ है । उनका मानना है कि सरकार की काम–कारवाही के संबंध में जनता में सकारात्मक सन्देश प्रवाहित हो रही है, ऐसा मूल्यांकन करते हुए अध्यक्ष द्वय ओली और प्रचण्ड ने सरकारी काम को और भी प्रभावकारी और परिणाममुखी बनाने के लिए नेता और कार्यकर्ता को निर्देशन दिए हैं । बैठक में परराष्ट्र मन्त्री प्रदीप ज्ञवाली ने प्रधानमन्त्री ओली के चीन भ्रमण के संबंध में भी जानकारी दिया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed