Sun. Jul 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तालिबान का ‘कहर’: सरेआम 9 गोलियां दाग महिला का कत्ल

 

Webduniya:अफगानिस्तान में अमेरीकी और नाटो सेना की मौजूदगी के बावजूद तालिबानियों ने देश के बड़े इलाके पर कब्जा कर रखा है। तालिबान अब भी यहां अपना कानून चलाते हैं। हाल ही में तालिबान द्वारा एक महिला को ‘इंसाफ के लिए’ सार्वजनिक रूप से गोली मार कर कत्ल करने का वीडियो सामने आया है।

एक अफगानी सरकारी अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया गया कि महिला पर व्यभिचार का आरोप था।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 8 जुलाई 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083
विचलित कर देने वाले इस वीडियो में पगड़ी पहने एक व्यक्ति जमीन पर बैठी महिला पर काफी नजदीक से गोलियां चलाता हुआ दिखाई दे रहा है। यह घटना काबुल के नजदीक परवान क्षेत्र के एक गांव में हुई है।

मोबाइल पर रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो को देखने पर मालूम होता है कि एक तालिबानी निहत्थी महिला पर एके 47 से 9 गोलियां दागता है। हैरानी की बात है कि इस वीभत्स दृश्य को देख रहे तकरीबन 150 लोग हत्या के बाद खुशी मनाते हुए धार्मिक नारे लगा रहे हैं।

यह भी पढें   मधेस आंदोलन: पहचान, संघीयता और नागरिक समानता की ऐतिहासिक क्रांति : कृष्णा सिंह

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *