Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व पीएम बाजपेयी की हालत में सुधार नहीं, एम्स ने जारी किया बुलेटिन

 

{हिमालिनी के लिए मधुरेश प्रियदर्शी की रिपोर्ट} नई दिल्ली– भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत में अभी तक कोई सुधार नहीं है. उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है. श्री बाजपेयी की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है. आज एम्स की ओर से जारी किए गए ताजा मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि उनकी हालत में किसी तरह का कोई सुधार नहीं हो रहा है. एम्स अगला बुलेटिन शाम 7 बजे के करीब जारी किया करेगा. पूर्व पीएम श्री वाजपेयी को देखने के लिए बुधवार से ही लगातार मंत्रियों और राजनेताओं के एम्स पहुंचने का सिलसिला जारी है. आज उनसे मिलने के लिए उपराष्ट्रपति एम. वेकैया नायडू, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी अपनी बेटी प्रतिभा आडवाणी के साथ एम्स पहुंचे. इसके अलावा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने भी एम्स पहुंच कर पूर्व पीएम का हाल जाना. बुधवार की शाम को एम्स ने एक बुलेटिन जारी कर बताया था कि श्री वाजपेयी को लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है. वे

यह भी पढें   मधेश प्रदेश के लिए कैसा है २०८३/८४ का बजट ? कितनी आशा कितनी निराशा ?

पिछले 9 हफ्तों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं. एम्स की तरफ से बुधवार की देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन में यह बताया गया कि मंगलवार से उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है. श्री बाजपेयी की हालत में सुधार एवं उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए देश भर जगह-जगह प्रार्थना सभा के अलावें हवन – पूजन के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपने आज के सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं. सीएम नीतीश कुमार आज दोपहर पटना से दिल्ली पहुंचेंगे, जहां वे एम्स में भर्ती पूर्व पीएम श्री बाजपेयी से मिलेंगे.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *