Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गिरफ्तार किये गये से मोरंग से ९ और सुन्सरी से १३ रिहा, ७ लोग अभी भी थूना में

 

हिमालिनी डेस्क, सुन्सरी, ४ अक्टुबर २०१८, गुरुवार । असोज ३ गते संविधान दिवस के अवसर पर काला दिवस मना रहे स्वतन्त्र मधेस गठबन्धन के ९ कार्यकर्ता आज शाम को जिल्ला प्रशासन कार्यालय मोरंग के आदेश पर साधारण तारिख में रिहा कर दिया गया है। इसी तरह असोज ३ गते ही जिल्ला प्रहरी कार्यालय सुन्सरी द्वारा ईनरुवा से गिरफ्तार किए गए चार लोगों की रिहाई के लिए सिडियो को ज्ञापन-पत्र पत्र देने गए लोगों में से कल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए २० लोगों में से १३ को आज जिल्ला प्रहरी कार्यालय सुन्सरी ईनरुवा द्वारा रिहा कर दिया गया है, अन्य सात लोगों को थूना में रखा गया है।

यह भी पढें   मंत्रिपरिषद् द्वारा लिए गए कुछ इस तरह के निर्णय

जिल्ला प्रशासन कार्यालय मोरंग के आदेश पर जिल्ला प्रहरी कार्यालय मोरंग के हिरासत में रहे १.श्रीराम चौधरी २. नूर मोहम्मद ३. रमेश दास ४. कोशिला महतो ५. दशरथ मुखिया और ६. गणेश राउत चन्दन तथा ईलाक प्रहरी कार्यालय रंगेली के हिरासत में १. शुसिल मंडल २. बुद्धि माझी ३. प्रवीण कुमार महतो को साधारण तारिख में आज शाम ६:०० बजे रिहा कर दिया गया है। उन सभी लोगों पर पुलिस ने सार्वजनिक शान्ति बिरुद्ध का मुद्दा लगाया था। सुन्सरी से असोज ३ गते ही गिरफ्तार हुए १. श्याम सुन्दर मंडल २. सिताराम पंडित ३. जय प्रकाश मधेसी और ४. भवानी मेहता के रिहाई के लिए शान्तिपूर्ण रैली के दौरान ” मानव अधिकार हनन बन्द गर, वाक स्वतन्त्रता कायम गर, निर्दोष व्यक्ति लाई रिहा गर, पुलिस दमन बन्द गर, मौलिक हक को रक्षा गर, सहित के नारों साथ जिल्ला प्रशासन कार्यालय सुन्सरी ईनरुवा में ज्ञापन-पत्र देने गए १. अशेसर कामति २. संकर खडगा ३. गुलाब मंडल ४. सुरेन्द्र मंडल ५. संजिव गाईम ६. बुधेश्वर मंडल ७. भोगेन्द्र शर्मा ८. अशोक गाईम ९. गोपाल विश्वास १०. चन्दन सिंह ११. राजेश माझी १२. बलराम मेहता १३. जिवन लौगि १४. लक्ष्मण मैरता १५. राज किशोर मंडल १६. बिनोद राउत १७. प्रकाश मंडल(बमबाबु) १८. सत्य नारायण यादव पूर्व कुशहा (७० वर्षिय वृद्ध), और १९. निरो कापैर को असोज १७ गते गिरफ्तार किया गया था। जिल्ला प्रहरी कार्यालय सुन्सरी ईनरुवा द्वारा १.सुरेन्द्र मंडल २. गुलाब मंडल ३. संकर खडगा ४.जिवन लौगि ५. बुधेश्वर मंडल ६.चन्दन सिंह और ७. लक्ष्मण मैरता यादव को थूना में रखा गया और बाँकी १३ लोगों को आज दोपहर १:०० बजे रिहा कर दिया गया है। असोज ३ गते मोरंग और सुन्सरी से गिरफ्तार हुए सभी लोगों पर पुलिस ने ”सार्वजनिक शान्ति बिरुद्ध” का मुद्दा दायर किया था। सुन्सरी गिरफ्तार चार लोगों पर पुलिस दो बार सप्ताहका म्याद थप करा चुकी है और कल फीर अनुशन्धान के लिए थप समय मांगते हुए पुलिस ने एक सप्ताहका म्याद थप कराया था।

यह भी पढें   सोेने और चाँदी की कीमतों में बढ़ोतरी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com