वैदेशिक निवेशों को लानें के लिए सरकार दीर्घकालीन योजना निर्माण कर रही हैंः अर्थमंत्री खतिवडा

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ३ नोवेम्बर ।
अर्थमंत्री डॉ. युवराज खतिवडा ने कहा कि वैदेशिक निवेशों को लाने के लिए सरकार दीर्घकालीन योजना का निर्माण कर रही है ।
विराटनगर में मोरंग व्यापार संघ की ६३वीं वार्षिक साधारण सभा का उद्घाटन करते हुए मंत्री खतिवडा ने कहा कि अब का एजेंडा आर्थिक समृद्धि है, जिसमें निजी क्षेत्र का सहकार्य भी जरूरी है ।
मौके पर उन्होंने ये भी बताया कि पूर्व–पश्चिम राजमार्ग विस्तार और स्तरोन्नति के काम शुरू हो चुके हैं ।

