Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा में अन्तरनिहित संक्रमण के कारण देश भी आगे नहीं बढ़ रहा हैः मुख्यमन्त्री पोखरेल

 

काठमांडू, २५ नवम्बर । प्रदेश नं. ५ के मुख्यमन्त्री शंकर पोखरेल ने कहा है कि नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) में अन्तरनितिह संक्रमण के कारण देश भी आगे नहीं बढ़ पा रहा है । नेकपा के नेता भी रहे पोखरेल को कहना है कि दो तिहाई बहुमत प्राप्त सरकार निर्वाध रुप में उसका सदुपयोग नहीं कर रहा है, जिसके चलते जटिलता दिखाई दे रही है ।
आइतबार काठमाडौं में आयोजित ‘आर्थिक समृद्धि के लिए राजनीतिक दलों की भूमिका’ विषयक अन्तरक्रिया में बोलते हुए उन्होंने कहा कि नेकपा के नेताओं में पुराने ही मनोविज्ञान और कार्यशैली है, जिसके चलते जनता की अपेक्षा अनुसार समृद्धि की राह मे देश आगे नहीं बढ़ पा रहा है । उन्होने कहा– ‘अधिकार प्राप्ति के लिए की गई लडाइँ से दीक्षित राजनीतिक नेता और कार्यकर्ताओं के कंधे पर ही आज समृद्धि नेपाल निर्माण की जिम्मेदारी है, जो उनके लिए असहज नहीं दिखाई दे रही है ।’ लेकिन मुख्यमन्त्री पोखरेल का कहना है कि असहज परिस्थिति को चिरते हुए सहज बनाया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com