Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जापानी प्रधानमंत्री का इस्तीफ़ा

 

जापान के प्रधानमंत्री नाओतो कान ने आलोचनाओं पर पूर्ण विराम लगाते हुए पार्टी नेता के पद से इस्तीफ़ा दे दिया है.

कान के इस्तीफ़े के बाद सत्ताधारी डेमोक्रेटिक पार्टी अब सोमवार को पार्टी के नए नेता का चुनाव करेगी. ताज़ा घटनाक्रम के बाद पिछले पाँच सालों में पार्टी का छठा नेता चुना जाएगा.

नाओतो कान की लगातार इस बात को लेकर आलोचना हो रही थी कि उन्होंने भूकंप पीड़ितों और उससे हुए नुक़सान से निपटने के लिए सही क़दम नहीं उठाए.

यह भी पढें   नेपाल बाढ़ त्रासदी: राहत और पुनर्निर्माण के लिए भारत, चीन और विश्व बैंक ने बढ़ाया सहयोग का हाथ

जापान में इसी साल 11 मार्च को भूकंप के बाद आई सुनामी से काफ़ी नुक़सान हुआ था.

जून के महीने में कान ने ये शपथ ली थी कि अगर संसद तीन मुख्य क़ानूनी बिंदुओं को पारित कर देता है तो वह इस्तीफ़ा दे देंगे.

वादा

जब नए नेता का चुनाव हो जाएगा, मैं प्रधानमंत्री के पद से भी इस्तीफ़ा दे दूँगा

नाओतो कान

शुक्रवार को संसद ने ये विधेयक पारित कर दिया.

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ त्रासदी: नेपाल की हर संभव मदद के लिए तैयार अमेरिका, राष्ट्रपति ट्रंप ने जताई प्रतिबद्धता

राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके ने नाओतो कान के हवाले से कहा था, “जैसा की मैंने दो जून को वादा किया था, मैं पार्टी के नेतृत्व से इस्तीफ़ा दे रहा हूँ.”

इस चैनल पर कान के हवाले से प्रसारित किया गया, “जब नए नेता का चुनाव हो जाएगा, मैं प्रधानमंत्री के पद से भी इस्तीफ़ा दे दूँगा.”

बीबीसी संवाददाता के मुताबिक जापान का जो भी नया प्रधानमंत्री बनेगा उसे भूकंप के बाद हुए नुक़सान से निपटने और राष्ट्र निर्माण को तवोज्जो देनी होगी, साथ ही फुकूशिमा परमाणु संयंत्र से हो रहे विकिरण के रिसाव पर नज़र रखनी होगी.

यह भी पढें   नेपाल-तिब्बत सीमा की भीषण बाढ़: चीन में तबाही की पूरी तस्वीर अब भी पर्दे के पीछे?

संवाददाता का ये भी कहना है कि नए प्रधानमंत्री की दूसरी प्राथमिकता आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहे देश को इस संकंट से कैसे निकाला जाए, दुनिया में सबसे ज़्यादा कर्ज़ के बोझ तले दबे और मंहगाई को कम कैसे किया जाए इन चुनौतियों से भी निपटना होगा.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com