Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुफ्त स्वास्थ्य शिविर 17 जनवरी को

 


माला मिश्रा बिराटनगर
आगामी 17 जनवरी को घासीराम तापड़िया चैरिटेबल ट्रस्ट भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित  जोगबनी के नेताजी चौक स्थित बालिका उच्च विद्यालय प्रांगण में   निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाएगी ।
जिसका उद्घाटन पूर्व विधायक जाकिर अनवर खान करेंगे । ट्रस्ट का अध्यक्ष भिखमचन्द तापड़िया ने बताया  स्वास्थ्य शिविर में  फिजिशियन , स्त्रीरोग ,शल्यक्रिया ,बालरोग, हड्डी रोग ,नाक कान गर्दन , दंत रोग विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी मुफ्त सेवा देगा । इस शिविर में सोनोग्राफी सेवा भी रहेगा । तकनीकी सहयोग बिराटनगर मेडिकल कॉलेज का रहेगा । समाजसेवी घासीराम तापड़िया के स्मृति में आयोजित शिविर का तैयारी अंतिम चरण में है । बता दे कि की स्व घासीराम तापड़िया अपने बालिका उच्च विद्यालय प्रांगण में हर वर्ष मोतियाबिंद का मुफ्त ऑपरेशन कराया करते थे । उनके निधन के बाद भी कुछ वर्ष तक यह शिविर लगा जिसमे गरीब तबके का लोग मोतियाबिंद का मुफ्त ऑपरेशन कराया करते थे जो पिछले कुछ वर्षों से सरकारी आदेश के बाद से बंद है।  आयोजक ट्रस्ट ने लोगो को सुबिधा पहुचाने के उद्देश्य से यह शिविर संचालन में लाया है ।
फाइल फोटो
स्व घासीराम तापड़िया

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com