Wed. Nov 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धनुषा में शादी की बस में हाइभोल्टेज करेन्ट, ९ लोगों की मौत

 

धनुषा, २५ जनवरी । धनुषा जिला सबैला नगरपालिका-४ स्थित कोठिया बाल्टिया में शादी की बारात लेकर चल रहे बस के ऊपर हाइभोल्टेज करेन्ट लग गया है । जिसके चलते दर्जनों की जान जाने की आशंका है । पुलिस का कहना है  कि मृतकाें की संख्या अैार भी बढ सकती है । घटना शाम ७ बजे का है ।

प्रारम्भीक अनुमान है कि उक्त बस में कम से कम ४० लोग सवार हैं । बस के छत में रहे एक टिन के बक्स, (जाे दुल्हन के घर से उपहार स्वरूप प्राप्त था) में करेन्ट लगने के कारण यह दुर्घटना हुई है । जो मृतक है, उनका शरीर जल कर पहचानने में मुश्किल हो रहा है । मृतकों में से रामबाबु अधिकारी का पहचान खुला है । अन्य लोगों की शनाखत होना भी बांकी है । प्राप्त समाचार अनुसार ना ५ ख १७५२ नम्बर की लालिमा डिलक्स की बस में ११ हजार भोल्टेज की करेन्ट लग गया है । पुलिस ने कहा है कि करेन्ट से जो घायल हुए हैं, उन लोगों को अस्पताल ले गया है । बस धनुषा जिला की सबैला से सिन्धुली जिला की दुधौली की ओर जा रहा था । पुलिस ने कहा है कि घायलों की अवस्था गम्भीर है । उन लोगों को उपचार के लिए जनकपुर अंचल अस्पताल ले गया है ।

यह भी पढें   सत्ता और पार्टी के बीच बढ़ती खाई पर बाबूराम भट्टराई की चिंता, इतिहास से सबक लेने की दी सलाह

प्राप्त समाचार अनुसार दुल्हा रामवरण कुँवर और दुल्हन सरस्वती कुमारी दनुवार सकुशल हैं । वे लोग दूसरे ही गाडी में होने के कारण उन लोगों की जान बची है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com