अब सडक और सदन से आन्दोलन शुरु होगाः देउवा
काठमांडू, २५ जनवरी । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने कहा है कि अब सदन और सडक दोनों जगह से सरकार के विरुद्ध आन्दोलन शुरु होगी । राष्ट्रीय चिकित्सा विधेयक संसद् से पारित होने के बाद उन्होंने इस तरह का प्रारम्भीक टिप्पणी की है । सभापति देउवा ने कहा– ‘सर्वदलीय बैठक में अगर अवरोध हो जाता है तो सभामुख को बैठक स्थगित करनी चाहिए, यह संसदीय परम्परा है । लेकिन राष्ट्रीय चिकित्सा विधेयक बलपूर्वक पास किया गया, यह हमारे लिए मान्य नहीं है । अब हम लोग कुछ भी कर सकते हैं । सदन और सड़क से आन्दोलन शुरु हो सकता है ।’ सभापति देउवा को यह भी कहना है कि सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस की अस्तित्व मेटना चाहता है ।

