Tue. Jun 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत द्वारा २०० नेपाली विद्यार्थीयों को स्वर्ण जयन्ती छात्रवृत्ति प्रदान

 

काठमाडौं स्थित भारतीय राजदूतावास ने नेपाल के विभिन्न विश्वविद्यालय तथा कॉलेजों में स्नातक तह के अध्ययन को आगे बढ़ाने के लिए 200 जहीन नेपाली विद्यार्थीयों के लिए शैक्षिक सत्र 2018–2019 के लिए स्वर्ण जयन्ती छात्रवृत्ति प्रदान किया गया है । ईस वर्ष नेपाल के 50 जिला के विद्यार्थियों ने MBB, BDS, BE, B.Sc., BBA, B.Com. लगायत 36 स्नातक कोर्ष के लिए छात्रवृत्ति पाएंगे । इन विद्यार्थीयों में से 45 प्रतिशत छात्रा और 8 प्रतिशत अपंग हैं। होटेल हायात रिजेन्सी में आयोजित स्वर्ण जयन्ति छात्रवृत्ति समारोह के प्रमुख अतिथि शिक्षा सचिव खगराज बराल ने 200 विद्यार्थीयों को छात्रवृत्ति के लिए योग्यता का प्रमाणपत्र प्रदान किया। नेपाल के लिए भारतीय राजदूत श्री मञ्जीव सिंह पुरी ने छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थीयों को बधाई देते हुए उन्हें व्यक्तिगत तथा व्यवसायिक सफलता हासिल करने की सलाह दी और कहा कि उनकी सफ़लता से नेपाल के सामाजिक आर्थिक विकास में सहयोग होगा और संबंधों में मजबूती आएगी ।

यह भी पढें   संगीत जगत की मशहूर पार्श्व गायिका सुमन कल्याणपुर का निधन

सन् 2002 में भारत सरकार ने “भारत–नेपाल आर्थिक सहकार्य” के 50 वर्ष पूरा होने के अवसर में इस प्रतिष्ठित स्वर्ण जयन्ति छात्रवृत्ति की शुरुआत की ।ईस छात्रवृत्ति कार्यक्रम के पहले संस्करण अन्तर्गत 50 जेहेन्दार नेपाली विद्यार्थीयों को छात्रवृत्ति प्रदान किया गया था । सन्2007 मे इस छात्रवृत्ति की संख्या वृद्धि कर 100 की गई । सन् 2012 से इसे 200 किया गया । इस छात्रवृत्ति कार्यक्रम अन्तर्गतMBBS/BDS को बिद्यार्थी; पाँच वर्ष तक प्रति महिना नेरु 4000/–, BE को विद्यार्थी चार वर्षतक प्रति महिना नेरु 4000/– और अन्य स्नातक कोर्ष अध्ययन करने वाले विद्यार्थी तीन वर्ष तक प्रति महिना नेरु 3000/– प्राप्त करेंगे। वर्तमान में नेपाल के 77 जिला के 2350 से भी अधिक नेपाली विद्यार्थी स्वर्ण जयन्ति छात्रवृत्ति प्रदान कर चुकी है नेपाल तथा भारत के विश्वविद्यालय तथा कॉलेज में चिकित्सा, विज्ञान, पशु विज्ञान, औषधि विज्ञान, दन्त विज्ञान, कृषि, इन्जिनियरिङ्ग, कला, कमर्स, विज्ञान, कम्पुटर विज्ञान, नर्सिङ तथा अन्य विभिन्न विषय के अध्ययन के लिए भारत सरकार कुल 3000 छात्रवृत्ति प्रदान करती आ रही है।

यह भी पढें   रास्वपा सभापति रवि लामिछाने आज से पाँच दिवसीय भारत दौरे पर

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *