Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिराटनगर में होली के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम आज

 


माला मिश्रा बिराटनगर
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिराटनगर में मारवाड़ी युवा मंच होली रंगारंग कार्यक्रम आयोजित करेगा । इस मौके पर राजस्थान से पहुचे कलाकारों के द्वारा राजस्थानी लोक नृत्य सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे । सोमबार को बिराटनगर के जैन तेरापंथ भवन प्रांगण में  महामूर्ख सम्मेलन ,स्वांग फैशन शो प्रतियोगिता तथा अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे । मुख्य प्रायोजक हरिसिंह उषा देवी दूगड़ चैरिटेबल ट्रस्ट के मोती दूगड़ , राजेश लखोटिया , शेर सिंह दुग्गड़ ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया है , आशा है कि पूर्व के वर्षों के तरह इस वर्ष भी यह कार्यक्रम भब्य और सभ्य रूप से सम्पन होगा । रविबार के देर संध्या जैन तेरापंथी भवन में सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम में राजस्थानी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दिया जिसमें क्या उद्योगी , क्या व्यपारी, क्या बृद्ध सभी थिरकते नजर आए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *