Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्री हनुमान जयंती हर्षोउल्लास के साथ मनाने की तैयारी : श्री रामजानकी हनुमान मन्दिर सेवा समिति

 


महेश गुप्ता,रुपन्देही

रुपन्देही जिला भैरहवा सिद्धार्थ नगरपालिका वड़ा नंबर ४ स्थित श्री हनुमान जी की १०० वर्ष से अधिक पुराना  प्राचीन मन्दिर जिसे आज हम लोग श्री हनुमान मन्दिर के नाम से जाना जाता है. जहाँ  मंत्री ,विद्यायक, सांसद,वड़ा अध्यक्ष ,लगायत कई जिला के भक्त आते हैं तथा माथा  टेकते हैं और  दर्शन करते हैं . उनकी  मनोकामना  पूरी होती है  ।
श्री रामजानकी हनुमान मन्दिर समिति अध्यक्ष  श्री नरेन्द्र प्रसाद रौनियार ने पत्रकार सम्मेलन कर कहा कि ६ गते दिन शुक्रवार मन्दिर सेवा समिति द्धारा श्री हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर भब्य शोभा यात्रा निकाली  जाएगी  जिसमे ५ हजार से अधिक भक्त लोग रैली में सहभागिता लेंगे . उन्होंने  कहा की वर्षो से लगातार श्री रामजानकी हनुमान मन्दिर सेवा समिति द्धारा रुपन्देही लगायत अन्य क्षेत्र की शांति समृधि  के लिए भगवान संकट मोचन श्री हनुमान जी की  शोभा यात्रा निकाली  जाती  है . उन्होंने  सभी भक्तो से आग्रह किया है की ६ गते दिन शुक्रवार को सुबह ७ बजे मन्दिर प्रागण में जमा हों . उस दिन  श्री हनुमान तस्वीर झंडा का समिति द्धारा संकल्प करा कर भक्तो को वितरण किया जायेगा रैली नगर परिक्रमा कर पुनः श्री हनुमान मन्दिर के प्रागण में समापन पश्चात सभी भक्तो को समिति द्धारा प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजना किया गया है । बैठक में उपस्थित रहे श्री चन्द जैसवाल ,श्री रामगुप्ता ,दुर्गा गुप्ता ,पूर्णवासी गुप्ता,मनोज अग्रहरि ,गणेश गुप्ता ,तालकेस्वर कांदू ,शुभद्रा पौडेल , सिद्धार्थ नगरपालिका वड़ा नंबर ४ अध्यक्ष मुक्तिनाथ यादव(भोला) लगायत अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।

यह भी पढें   वर्तमान दौर की सबसे बड़ी महामारी – संस्कारहीन रिश्ते : कृति जैन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com