Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महेश नवमी के उपलक्ष में माहेश्वरी समाज बिराटनगर द्वारा विभिन्न कार्यक्रम जारी

 

माला मिश्रा बिराटनगर । माहेश्वरी समाज बिराटनगर महेश नवमी बिभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मना रहा है । इस उपलक्ष में प्रभात फेरी , महेश पूजन , भजन कीर्तन , आदि कार्यक्रम आयोजित किया । माहेश्वरी समाज बिराटनगर का अध्यक्ष वेणी गोपाल मूंदड़ा उपाध्यक्ष नंद किशोर राठी ने बताया कि महेश नवमी के उपलक्ष्य में पशुपति शिक्षा मंदिर कटहरी स्कूल में छात्र छात्राओं के बीच खेलकूद का सामग्री बितरण किया गया इसके अलावा माहेश्वरी महिला मंच के द्वारा आदर्श गर्ल्स हाई स्कूल में सेनेटरी प्याड वेंडिंग मशीन प्रदान किया गया । समाज के लोग एकत्रित हो जातुवा स्थित गौ सेवा सदन में  पहुच गौ का पूजा अर्चना किया गया । अलग अलग दिनों आयोजित कार्यक्रम  को सफल बनाने में माहेश्वरी युवा मंच , माहेश्वरी महिला मंच के कार्यकर्ता सक्रिय रहे । कार्यक्रम को भब्य और सभ्य बनाने में मंच का महासचिव अमिताभ माहेश्वरी , सहसचिव  गोपाल हेडा , कोषाध्यक्ष मांगीलाल झवर  तथा समाज के प्रबुद्धजन  जगदीश प्रसाद राठी ,जुगल किशोर राठी ,जितेंद्र कुमार राठी ,गणेश राठी ,घनश्याम राठी , मूलचंद्र तापड़िया , श्री निवास राठी ,पवन सारडा ,चम्पालाल राठी ,आनन्द मारु ,शिव परतानी ,रीता माहेश्वरी , महेश सोनी , अनिता सोनी

यह भी पढें   रसुवा की भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़, तटीय इलाकों में अलर्ट

के अलावा  आर के साबू, डॉ सुशील तापड़िया ,डॉ रेणुका राठी , डॉ जयंती राठी , राजेश लखोटिया , मनोज तापड़िया , आनन्द जाजू सहित अन्य माहेश्वरी समाज के लोग सक्रिय रह सहयोग कर रहे है । बताया गया है कि समापन समारोह विशेष  में समाज का मान बढ़ाने बालो को सम्मानित किया जाएगा । इस मौके पर महेश महाप्रसाद कार्यक्रम में समाज के लोगों के अलावा अन्य समाज के लोगो को भी आमंत्रित किया गया है ।

यह भी पढें   साहित्य, प्रकाशन, विधि और समाजसेवा का एक विशिष्ट व्यक्तित्व : डॉ. संजीव कुमार

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com