Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शीघ्र ही क्रिकेटरों की पत्नियां बल्लेबाजी और गेंदबाजी करेंगी : रवि शास्‍त्री

 

भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज दौरे के लिए रवाना हो गई है. टीम को इस दौरे पर तीन टी-20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. वेस्टइंडीज रवाना होने से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली और टीम के मुख्य कोच रवि शास्‍त्री ने मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस भी की. पत्रकारों से बातचीत के दौरान रवि शास्‍त्री के एक जवाब ने प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद सभी लोगों को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया. यहां तक कि कप्तान विराट कोहली भी अपनी हंसी नहीं रोक सके.

यह भी पढें   एमाले और अन्य दल मिलकर सशक्त आंदोलन करेंगे – महेश बस्नेत

दरअसल, प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से पूछा था कि क्रिकेटरों की पत्नियों के बीच लड़ाई चल रही है ? हालांकि ये सवाल पूछा तो विराट कोहली से गया था, लेकिन उनके जवाब देने से पहले ही क्रिकेटरों की पत्नियां बल्लेबाजी और गेंदबाजी करेंगी, ने जवाब देना शुरू कर दिया.

रवि शास्‍त्री ने इस बात का जवाब देते हुए कहा कि बहुत जल्द ही आप यह खबर भी पढ़ेंगे कि क्रिकेटरों की पत्नियां बल्लेबाजी और गेंदबाजी करेंगी, ऐसे में आप मुझसे क्या चाहते हैं? इतना सुनते ही सभी के चेहरों पर मुस्कुराहट तैर गई. हालांकि विराट कोहली ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि ऐसी खबरें बकवास हैं. मैंने भी ऐसी कुछ खबरें पढ़ी हैं, जो बकवास हैं.

यह भी पढें   जीकेसी की नई ग्लोबल वर्किंग कमिटी घोषित: नेपाल सहित कई देशों और भारतीय राज्यों को मिली जिम्मेदारी

विराट कोहली ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो ऐसी खबरें पढ़ना बहुत बेकार लगता है. मैं कुछ सार्वजनिक इवेंट में गया हूं, जहां लोगों ने मुझसे कहा कि आप बहुत शानदार खेले. लेकिन झूठ परोसने के चक्कर में तथ्यों को नजरअंदाज किया जा रहा है. कुछ लोग झूठ को विश्वासयोग्य बनाने में जुटे हुए हैं.

रवि शास्‍त्री को दोबारा कोच चाहते हैं कोहली
विराट कोहली से जब हेड कोच के मसले पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘अगर क्रिकेट सलाहकार समिति मेरा विचार जानना चाहेगी तो मैं उनसे बात करूंगा. रवि भाई के कार्यकाल में हमने अच्छा प्रदर्शन किया है. हम उनका आदर करते हैं. अगर वो कोच बने रहते हैं तो हमें खुशी होगी. लेकिन मुझसे इस मुद्दे पर अबतक बातचीत नहीं हुई है.’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com