Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाल्पा जिले में स्कूल की इमारत के निर्माण के लिए ४,३३९ करोड भारतीय सहयोग

 

31 अक्टूबर 2012  भारतीय दूतावास  काठमांडू, जिला विकास समिति, पाल्पा और श्री रम्भा हायर सेकेंडरी स्कूल के बीच भारत नेपालआर्थिक सहयोग कार्यक्रम के अन्तर्गत अनुदान सहायता प्रदान करने के लिए एक समझौता पर हस्ताक्षर किया गया ।  इस समझौता के तहत ने रु ४,३३९ करोड के अनुदान सहायता से विद्यालय के तीन मंजिला इमारत निर्माण किया जायेगा ।यह पाल्पा मे लघु विकास परियोजनाओं के तहत भारतीय सहायता से किए गए जिले में छठा विकास परियोजना है ।

यह भी पढें   भारत-नेपाल ऊर्जा सहयोग: संयुक्त निर्देशक समिति और कार्यदल की 13वीं बैठक पोखरा में संपन्न

१९५२ में स्थापित, श्री रम्भा हायर सेकेंडरी स्कूल नेपाल के पश्चिमी विकास क्षेत्र में पाल्पा जिला के तनहु गा वि स  स्थित है ।

परियोजना नेपाल की सरकार के मौजूदा मानदंडों और नियमों के अनुसार जिला विकास समिति पाल्पा द्वारा कार्यान्वित किया जाएगा ।

नेपाल में तेजी से हो रहे विकास के महत्व को स्वीकार करते हुये भारत उस दिशा में हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है । यह आज एक प्रेस विग्यप्ति मे जानकारि दी गयी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *