Thu. Oct 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विदेशी बहु काे नागरिकता कब मिलनी चाहिए ?

 

काठमान्डाै २८ अगस्त

विदेशी बहु काे तत्काल अंगीकृत नागरिकता दिया जाय या नही दिया जाय इस विषय पर दलाें के विवाद कायम ही है। नेपाली नागरिक के साथ शादी कर के आने वाली बहुओं के लिए तत्काल नागरिकता देने की माँग मधेशी दलाें की है जबकि अन्य दलाें का मानना है कि सात वर्ष के बाद नागरिकता दी जाय ।

वैवाहिक अंगीकृत नागरिकता के प्रावधान में दलीय अडान के कारण संसद् के   राज्य व्यवस्था समितिअन्तर्गत की उपसमिति ने नागरिकता विधेयक में अपूरो प्रतिवेदन समिति में पेश किया है ।  सत्तासीन नेकपा सांसद विजय सुब्बा नेतृत्व के ९ सदस्यीय उपसमिति में वैवाहिक अंगीकृत नागरिकता का प्रावधान और अंगीकृत की सन्तान काे वंशज की नागरिकता देने या नही देने पर भी सहमति नही हाे पाई है ।  उपसमिति ने विवादित प्रतिवेदन मंगलबार समिति में पेश किया है ।

यह भी पढें   *आज का पंचांग:-* *आज दिनांक 25 अक्टुबर 2026 रविवार* शुभसंवत् :-2083

०७५ सावन में संसद में दर्ता हुए नागरिकता संशोधन विधेयक पर भाद्र से ही राज्य व्यवस्था समिति में चर्चा चल रही है ।  समिति में दलीय अडान के बाद गठित उपसमिति ने भी विवादित विषय काे थाती रखकर समिति में प्रतिवेदन दिया है। मधेस केन्द्रित फोरम और राजपा  नेपाली पुरुष के साथ शादी कर के आने वाली बहु के लिए तत्काल अंगीकृत नागरिकता देने की व्यवस्था विधेयक में रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं ।

यह भी पढें   हुंकार मधेश द्वारा २५ जिलों में 'संपर्क व्यक्ति' नियुक्त, 'हुंकार हुलाकी यात्रा' की तैयारी तेज

अन्नपूर्ण पाेस्ट से

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com