Thu. Aug 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजनीतिक तथा आर्थिक भेदभाव के कारण किसी भी प्रतिभा को उपेक्षित होने की आवश्यकता नहीं : प्र.म. ओली

 

१८ सितम्बर, काठमांडू । प्रधानमन्त्री केपी शर्मा ओली ने बताया कि राजनीतिक भेदभाव तथा आर्थिक कारण से देश की किसी भी प्रतिभा को उपेक्षित होने की आवश्यक्ता नहीं है ।
राष्ट्रिय विज्ञान दिवस २०७६ के अवसर पर प्रधानमन्त्री ओली जी ने एक संदेश जारी किया जिसमें यह उल्लेख था कि किसी भी राजनीतिक या आर्थिक भेदभाव के कारण देश की प्रतिभाओं को उपेक्षित नहीं होना चाहिये ।

प्रधानमन्त्री ओली ने संदेश में यह भी लिखा है कि समृद्ध नेपाल, सुखी नेपाली की राष्टी«य आकांक्षा पूरा करने के उद्देश्य से वर्तमान सरकार ने ज्ञान तथा वैज्ञानिक सोच में आधारित समाज निर्माण करने के लिये विश्वव्यापी मान्यता को अंगीकार की है ।
प्रधानमन्त्री ओली ने सन्देश में यह भी लिखा है कि सरकार विज्ञान तथा प्रविधि के क्षेत्र में लगानी अभिवृद्धि करेगी और वैज्ञानिक, प्राविधिक, बौद्धिक तथा विशिष्ट प्रतिभाओं का संरक्षण के विषय को प्राथमिकता देगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com