संघीयता का विरोध मात्र समाधान नहींः नेता आचार्य
२३ सितम्बर, काठमांडू । नेपाली काँग्रेस का नेता नरहरि आचार्य ने बताया कि संघीयता कार्यान्वयन का पक्ष कमजोर होने के कारण संघीय व्यवस्था का आलोचना हो रहा है ।
काँग्रेस का दूसरा जागरण अभियान अन्र्तगत अपने ही निवास में आयोजित कार्यक्रम में नेता आचार्य ने बताया कि संविधान अनुसार प्रदेशों को केन्द्र सरकार द्वारा अधिकार नहीं देने के कारण संघीय संरचनाओं द्वारा प्रभावकारी काम नहीं हो पा रहा है ।
उन्होंने बताया कि ‘संघीयता के विषय में आलेचनायें हो रहा है जिसका मुख्य कारण है संघीयता एक ही बार में कार्यान्वयन नहीं होना । प्रदेश को अधिकार नहीं देने के कारण संघ ही चला रहा है । प्रधानमन्त्री का उत्साहजनक सहयोग नहीं है ।
आचार्य ने कहा अभी ६ प्रदेश में नेकपा का ही सरकार है । सिर्फ संघीयता का विरोध करने से सामाधान नहीं होगा । संविधान में उल्लेखित बातें लागु नहीं हो पाया है । इन बातों का नेतृत्व कांग्रेस को जागरण के द्वारा करना होगा ।


