Sun. Oct 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काेलकाता में बनेगी 50 किलो सोने से माँ दुर्गा की स्वर्ण प्रतिमा

 

कोलकाता में इस वर्ष दुर्गा पूजा के अवसर पर करीब 50 किलो सोने से बनी मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन करने का मौका मिलेगा। मां दुर्गा की 13 फीट ऊंची इस प्रतिमा की कीमत करीब 20 करोड़ रुपये है। कोलकाता के प्रसिद्ध संतोष मित्र स्कवायर दुर्गोत्सव समिति ने मां दुर्गा की इस मूर्ति को बनवाया है।

समिति के अध्यक्ष प्रदीप घोष ने आईएएनएस को बताया कि अभी तक किसी ने भी देवी की सोने की प्रतिमा नहीं बनवाई थी। यह हमारी कनक दुर्गा (सोने की दुर्गा) हैं, जो ऊपर से नीचे तक 50 किलोग्राम सोने से बनी हैं।

यह भी पढें   बाहर का विकास नहीं,भीतर का परिष्कार ही सच्ची प्रगति है : बिमल सरार्फ

इस समय 10 ग्राम सोने की कीमत 40 हजार रुपये है, तो कनक दुर्गा की प्रतिमा की कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये होता है। ऐसा नहीं है कि समिति के सदस्यों ने इस प्रतिमा के लिए अपनी जेब से रुपये दिए हैं, बल्कि कई ज्वैलर्स ने इस मूर्ति के निर्माण में सोना दिया है। मूर्ति विसर्जन के बाद वे अपना सोना ले लेंगे।

पूजा समिति के सचिव सजल घोष ने बताया कि इस मूर्ति के निर्माण और त्योहार के लिए कई मल्टी नेशनल कॉर्पोरेट्स ने भी आर्थिक मदद की है।

यह भी पढें   दलित महिला संघ बाँके के आयोजन में १९ लोगों ने रक्तदान किया

इससे पहले 2017 में संतोष मित्र स्कवायर दुर्गोत्सव समिति ने मां दुर्गा को सोने की साड़ी अर्पित की थी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com