Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

प्रार्थना और प्रेम के बीच औरतें : रोहित ठाकुर

 

 ___  प्रार्थना और प्रेम के बीच औरतें ____

 

प्रार्थना करती औरतें

एकाग्र नहीं होती

वे लौटती है बार-बार

अपने संसार में

जहाँ वे प्रेम करती हैं

प्रार्थना में वे बहुत कुछ कहती है

उन सबके लिए

जिनके लिए बहती है

वह हवा बन कर

रसोईघर में भात की तरह

उबलते हैं उसके सपने

वह थाली में

चांद की तरह रोटी परोसती है

औरतें व्यापार करती हैं तितलियों के साथ

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 5 जून 2026 शुक्रवार शुभसंवत् 2083

अपने हाथों से

रंगती है पर्यावरण

फिर औरतें झड़ती है आँसुओं की तरह

कुछ कहती नहीं

इस विश्वास में है कि

जब हम तपते रहेंगे वह झड़ेगी बारिश की तरह

एक दिन    ।।

___  एक पुराने अलबम की तस्वीरें   ___

 

मेरे पास उपनिषदों के

सूत्र नहीं हैं

एक पुराना एलबम है

जिसमें तस्वीरों के

चेहरे साफ़ नहीं हैं

फिर भी एक सम्मोहन है

उन लोगों की तस्वीरें

जो अलबम में हैं

यह भी पढें   अर्थ मंत्रालय ने आर्थिक विधेयक के16 पृष्ठ हटाकर नया संस्करण सार्वजनिक किया

उनकी रौशनी

मेरे पास है

इस रौशनी के बल पर

मैं सभ्यता के

उन अँधेरे कुओं से

होकर गुज़र रहा हूँ

जहाँ छुपाकर मनुष्यों ने

रख छोड़ा है प्रेम की

सघन स्मृतियों को

मैं उन्हें अपनी कविताओं में

प्रकाशित करूँगा   |

रोहित ठाकुर

रोहित रंजन ठाकुर

नाम  रोहित रंजन ठाकुर

C/O – श्री अरुण कुमार , सौदागर पथ,

काली मंदिर रोड , हनुमान नगर , कंकड़बाग़ ,

पटना , बिहार  , पिन कोड – 800026

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *