Wed. May 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रानु मंडल ने किया मेकअप, लोगों ने कहा भूत, जमकर उड़ा मज़ाक

 

रानु मंडल तो सबको याद ही होंगी? जिन्हें रातों रात इंटरनेट ने स्टार बना दिया था। अब हाल ही में उनकी एक तस्वीर वायरल हुई है जहां उन्होंने बहुत ही ज़्यादा मेकअप किया हुआ है।

Image source: anarujala

इसके बाद सबने उनकी धज्जियां उड़ा दी हैं। इंटरनेट पर कुछ लोग रानु का मज़ाक उड़ा रहे हैं तो कुछ उनके प्रति सहानुभूति रख रहे हैं और उनके मेकअप आर्टिस्ट का मज़ाक उड़ा रहे हैं।

 

रेलवे स्टेशन में गाना गाकर भीख मांगने वाली रानू मंडल अब मशहूर हो चुकी हैं। हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया।

 

वो अब तक कई गाने गा चुकी हैं। बीते दिनों एक फैन से बदतमीजी के बाद रानू बुरी तरह ट्रोल हो गई थीं।

 

हाल में रानू मंडल की कुछ नई तस्वीरें सामने आईं हैं। इन वो सुंदर लहंगे में नजर आ रही हैं, लेकिन उनका मेकअप उन्हें अच्छा दिखाने की जगह उनके लुक्स को बिगाड़ता हुआ नजर आ रहा है।

 

इसी बात को लेकर लोग अब सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ा रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *