Sun. Oct 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाबुराम को चुनाव जितना कांग्रेस की गलतीः गगन थापा

 

काठमांडू, २३ जून । नेपाली कांग्रेस के नेता गगन थापा ने कहा है कि गोरखा निर्वाचन क्षेत्र नं. २ से डा. बाबुराम भट्टराई को चुनाव जिताकर नेपाली कांग्रेस ने गलती की है । उनका मानना है कि डा. भट्टराई को जिताने के लिए कांग्रेस ने जो सहयोग किया, वह चुनावी भूल थी । गोरखा जिला स्थित पालुङटार नगरपालिका में पार्टी द्वारा शनिबार आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता थापा ने कहा– ‘भट्टराई को जिताकर हम लोगों ने गलती की, अब प्रायश्चित के साथ क्षमा पूजा की जाएगी ।’
स्मरणीय है, गत चुनाव में गोरखा जिला में नेपाली कांग्रेस और तत्कालीन नयां शक्ति के बीच चुनावी गठबन्धन हुआ था, जिसमें गोरखा–२ में कांग्रेस ने नयाँ शक्ति के संयोजक डा. बाबुराम भट्टराई को सहयोग किया था । आजकल डा. भट्टराई कांग्रेस को आलोचना कर रहे हैं, उसी की ओर संकेत करते हुए कांग्रेस नेता थापा ने असन्तुष्टि व्यक्त किया है । नेता थापा ने आगे कहा– ‘कांग्रेस के ही भोट से उन्होंने चुनाव जीत लिया । एक साल भी बितने के तुरंत बाद ही वह कहते हैं कि नेपाली कांग्रेस को म्युजियम में रखना चाहिए । अनेवाले चुनाव में हिसाब–किताब की जाएगी ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com