पूर्व मिस नेपाल उषा खड्गी कर रही है डिभोर्स ’ डिभोर्स के पीछे यह है कारण
काठमांडू, १५ मार्च । पूर्व मिस नेपाल उषा खड्गी और उनके पति संचारकर्मी जीपी तिमिल्सिना बीच डोभोर्स होने जा रहा है । उषा स्वयम् ने अपने फेशबुक पेज मार्फत इसकी जानकारी दी है । लेकिन पहले से ही हल्ल हो रही थी कि दोनों की परिवारिक संबंध ठीक से नहीं चल रही है और दोनों डिभोर्स के लिए राजी हो गए हैं ।
इसतरह को हल्ला बाजार में आने के बाद दोनों ने फिर कहा था कि यह तो सिर्फ हल्ला है, इसमें कोई सत्यता नहीं है । लेकिन शनिबार रात में उषा ने अपने फेशबुक पेज में कहा है– ‘यदि आप को शादी की १७ साल के बाद भी शारीरिक और मानसिक यातना को सामना करना पड़ता है तो इसको निरन्तरता देनी चाहिए, इसके पीछे कोई भी आधार नहीं है । अब मैं कता हूं कि नो ।’ उन्होंने आगे लिखा है– ‘आप लोगों की प्रेम और सद्भाव से मुझे और भी मजबूत और साहसी बनाया है, जिससे मैं और मेरे सन्तानों की अधिकार के लिए लड़ सकती हूं ।’ जिससे स्पष्ट होता है कि उषा शारीरक एवं मानसिक यातना के कारण डिभोर्स देने जा रही है ।
स्मरणीय है, उषा सन् २००० में मिस नेपाल हुई थी । मिस नेपाल होने से पूर्व ही पत्रकार जीपी के साथ उनका प्रेम संबंध था । अन्तरजातीय प्रेम संबंध बाद में शादी तक पहुँच गई । उन लोगों की एक बेटा और एक बेटी हैं ।

