Wed. Jul 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पेट्रोल में कालाबजारी करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 

१९ मार्च, सप्तरी । सप्तरी के सुरुङगा नगरपालिका कुशहा स्थित विभिन्न दुकानों में अधिक मूल्य लेकर पेट्रोल में कालाबजारी करने के आरोप में तीन व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है । प्रहरी निरीक्षक कार्की ने बताया कि नगरपालिका–५ कुशाहा स्थित दूकान में अवैध रूप में पेट्रल प्रतिलिटर १२० रुपैया के दर से बेचते हुये तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है ।
प्रहरी ने जानकारी दिया कि सुरुंगा नगरपालिका–७ का ३७ वर्षीय अरुण चौधरी, ४० वर्षीय अली हसन और वडा नं ५ का ३० वर्षीय तेजनारायण भगत को हिरासत में लिया गया है ।
प्रहरी निरीक्षक कार्की ने बताया कि चौधरी के पास से १७ लिटर, हसन के पास से पाँच लिटर और भगत के पास से दो लिटर पेट्रोल अवैध रुप में बेचते हुये अवस्था में बरामद किया गया है । जिला प्रहरी कार्यालय सप्तरी ने जानकारी दिया कि तीनों आरोपी को आवश्यक कारवाही के लिये इलाका प्रहरी कार्यालय कडरबोना में और अनुसन्धान किया जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed