Tue. Nov 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना पॉजिटिव कनिका कपूर-प्रिंस चार्ल्स की पुरानी तस्वीरें वायरल, लोगों ने यूं लिए मजे

 

महामारी बन चुका कोरोना वायरस तबाही मचा रहा है. इस वायरस की वजह से कईयों की जानें चली गई हैं. कोरोना के कहर से फिल्मी और राजशाही परिवार भी अछूते नहीं हैं. बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव हैं. बुधवार को खबर आई कि ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं. वो कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.

प्रिंस चार्ल्स संग कनिका की तस्वीरें वायरल

इस वक्त कनिका कपूर और प्रिंस चार्ल्स दोनों ही आइसोलेशन में हैं. वहीं सोशल मीडिया पर कनिका कपूर और प्रिंस चार्ल्स की साथ में क्लिक की गई पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं. दोनों ही कोरोना पॉजिटिव हैं, इसलिए लोगों के बीच सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें शेयर हो रही हैं. लोग इन तस्वीरों को शेयर कर खूब मजे ले रहे हैं. इनमें कनिका कपूर प्रिंस चार्ल्स से बातचीत करते हुए नजर आ रही हैं. कनिका ने ऑरेंज कलर की ड्रेस पहनी है.

यह भी पढें   भारतीय महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज ने 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने पर किया भव्य संगीतमय संध्या का आयोजन

 

खबरों के मुताबिक, ये तस्वीरें साल 2015 की किसी रॉयल इवेंट की हैं. इसके अलावा दोनों की साथ में एक और फोटो सामने आई है. ये भी पुरानी फोटो है. जिसमें कनिका कपूर थीम पार्टी लुक में ड्रेसअप हैं. तस्वीर में वे प्रिंस चार्ल्स से बातचीत करती हुईं नजर आ रही हैं.

बता दें, हॉलीवुड में कोरोना पॉजिटिव कई केस सामने आए हैं. मगर बॉलीवुड इंडस्ट्री से कनिका इकलौती हैं जो कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. कनिका पर आरोप है कि लंदन से लौटने के बाद जब वे भारत पहुंचीं तो उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटीज को चकमा दिया. वे एयरपोर्ट पर कोरोना की जांच कराए बिना वहां से भाग गई थीं. हालांकि कनिका ने इस तरह की खबरों को गलत बताया है. कनिका को उनकी लापरवाही के लिए जमकर ट्रोल किया गया. इन दिनों कनिका का लखनऊ में कोरोना का इलाज चल रहा है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com