Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आइसोलेशन में दिलीप कुमार

 

एक्टर दिलीप कुमार कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए पूरी तरह से आइसोलेशन और क्वारेनटाइन में चले गए हैं. उन्होंने मंगलवार रात ट्वीट कर इसके बारे में बताया. साथ ही उन्होंने बताया कि सायरा बानो उनका पूरा ध्यान रख रही हैं. बता दें कि दिलीप कुमार 97 साल के हैं.

दिलीप कुमार ने ट्वीट कर लिखा- कोरोना वायरस की वजह से मैं पूरी तरह से आइसोलेशन और क्वारेनटाइन में हूं. सायरा इसका पूरा ध्यान रख रही हैं कि मुझे किसी भी तरह का कोई इंफेक्शन न हो. बता दें कि दिलीप कुमार की तबीयत लंबे समय से नासाज चल रही है.

यह भी पढें   ब्रिक्स में भारत की नई भूमिका : सुरक्षा, ग्लोबल साउथ और रणनीतिक स्वतंत्रता की खोज

बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से दुनिया भर में दहशत है. इस वायरस के चलते अब तक छह हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और इस वायरस से अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. भारत में भी अब तक 100 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. बॉलीवुड को भी इस वायरस से काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com