Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

यह है– सभापति देउवा द्वारा सरकार समक्ष पेश ११ सूत्रीय ध्यानाकर्षण पत्र

 

काठमांडू, ३१ मार्च । प्रमुख प्रतिपक्षी दल के नेता तथा नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने कोरोना वायरस रोकथाम तथा नियन्त्रण संबंधी सरकारी प्रयास को दृष्टिगत करते हुए सरकार समक्ष ११ सुत्रीय ध्यानाकर्षण पत्र पेश किया है । जहां उन्होंने व्यवसायी, विद्यार्थी, पत्रकार, मजदूर जैसे समूह की समस्या सम्बोधन के लिए सरकार से आग्रह किया है ।
सभापति देउवा द्वारा सरकार को दी गई ११ सूत्रीय ध्यानाकर्षण पत्र का संपादित अंश इस प्रकार है–
१. सरकारी की कार्य प्रगति में समीक्षा होना चाहिए और कमजोर को सुधार करते हुए आगे बढ़ने की जरुरत है ।
२. उपलब्ध स्वास्थ्य सामाग्री संबंधी स्वास्थ्य संस्थाओं में अविलम्ब पहुँचना चाहिए ।
३. कोरोना वायरस नियन्त्रण के लिए क्रियाशील सभी के लिए हमारी भावनात्मक साथ है ।
४. सरकार द्वारा घोािष्त आर्थिक राहत प्याकेज प्रभावकारी नहीं है, उसको प्रभावकारी बनाना चाहिए, २० लाख से कम ऋण लेकर व्यवसाय करनेवालों को ३ महीना की व्याज मिनाह कर देना चाहिए ।
५. बेरोजगार और अध्ययन के लिए शहर में किराय का रुम लेकर रहनेवालों के लिए अलग ही राहत प्याकेज होना चाहिए ।
६. लकडाउन के कारण विज्ञापन बाजार प्रभावित है । संचार माध्यम और संचारकर्मियों में उसका असर पड़ रहा है । इसीलिए उन लोगों के लिए एक अलग ही राहत योजना होना चाहिए ।
७. श्रमिक वर्ग में यथाशीघ्र राहत पहुँचाने के लिए फास्टट्रयाक की व्यवस्था होनी चाहिए ।
८. लकडाउन के कारण विभिन्न क्षेत्र में फसे हुए लोगों को उद्धार एवं वैकल्पिक व्यवस्था होना चाहिए ।
९. नेपाल से बाहर विभिन्न देशों में फसे हुए नेपाली नागरिकों की उद्धार के लिए कूटनीतिक पहल किया जाए ।
१०. नेपाल–भारत सीमा क्षेत्र में फसे हुए नेपाली नागरिकों को उद्धार, क्वारेन्टाइन की व्यवस्था या अन्य वैकल्पिक प्रक्रिया तत्काल शुरु किया जाए ।
११. युएई स्थित कंपनियों ने श्रमिक कटौती और पारिश्रमिक बिना छुट्टी संबंधी निर्णय किया है । उसका असर नेपाली नागरिकों को भी पड़नेवाला है, इसके बारे में भी नेपाल सरकार को सचेत रहना जरुरी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *