Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोरोना संकट में ब्रिटेनिया नेपाल ने लाखो का मेडिकल किट सहयोग किया

 
रेयाज आलम,बीरगंज,२०७६ चैत्र २०  गते विहिवार ,02 /04/2020 | इस वक्त समस्त दुनिया कोरोना वायरस की चपेट में है और इसकी भयावहता से जूझ रहा है। इस वायरस ने दुनिया भर में मौत का तांडव मचा रखा है और इस वायरस की वजह से पूरी दुनिया में अब तक 49449 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। दुनिया भर में इस वक्त हालात बेहद खराब हैं और नेपाल में भी दिन-ब-दिन कोरोना से पीड़ित होने वाले और इससे मरने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होती जा रही है।

देश के लोगों को कोरोना महामारी के प्रकोप से बचाने के लिए सरकार की तरफ से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस महामारी से लड़ने के लिए सरकारी प्रयास और राहत अपर्याप्त होंगे। इस समय सब अपनी क्षमता के हिसाब से अपना-अपना सहयोग कर रहे है।

यह भी पढें   केंद्रीय समिति बैठक के बीच आज होगी नेकपा (एमाले) सचिवालय की बैठक, स्थायी समिति और पोलितब्यूरो गठन पर होगी चर्चा

ब्रिटेनिया नेपाल प्रा.लि. ने कोरोना महामारी के प्रकोप से बचाने के लिए ३.५ लाख का मेडिकल किट सहयोग किया। ब्रिटेनिया के फैक्ट्री मैनेजर प्रबोध खेर ने मेडिकल किट और खाध्य सामग्री नारायणी अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ.मदन उपाधयाय को हस्तांतरण किया। हस्तांतरण के समय ब्रिटेनिया के फाइनेंस मैनेजर मनीष गर्ग, एच.आर.ऑफिसर मंजूर आलम, सेल्स ऑफिसर रोशन झा समेत अन्य लोगो की उपस्थिति रही।  

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com