नेपाल भारत सीमा पर धरने पर बैठे मजदूरों को अधिकारियों द्धारा क्वारेन्टाइन मे रखा गया
महेश गुप्ता, रुपन्देही | रुपन्देही जिला बेलाहिया सीमा से सटे भारत सीमा सोनौली नोमेनसलेंड पर धरने पर बैठे दोनों देशों के मजदूरों को दोनों देशों के अधिकारियों द्वारा क्वारेन्टाइन में रखा गया है | भारतीय 156 नागरिक को रूपन्देही जिला भैरहवा स्थित प्रतिमान नीमा स्मृति बोहरा ट्रस्ट में और भारत महराजगंज जिला नौतनवां इंटर कालेज में 304 नेपाली नागरिको को क्वारेन्टाइन में रखा गया है ।
रुपन्देही जिला प्रमुख जिल्ला अधिकारी महादेव पन्थ ने बताया है कि नेपाल और भारत दोनों देशो के अधिकारियो के बीच बातचीत के बाद दोनों देशो के मजदुर धरने पर बैठे लोगों को बुधबार को नेपाल से भारत की तरफ जाने वाले भारतीय नागरिक मजदूर लोगो को रुपन्देही भैरहवा स्थित प्रतिमान नीमा बोहरा स्मृति ट्रस्ट मे भारत सीमा से नेपाल मे आने वाले नेपाली नागरिक को नौतनवा इन्टर कालेज , मोर्डन ऎकडमी स्कुल, जनजाती स्कुल कुनसेरवा क्वारेन्टाइन मे रखा गया है जहां खानपान का समय समय पर उचित व्यवस्था की गई है।
मौके पे पहुँच कर भूतपूर्व सैनिक ,गोरखा समाज जिला अध्यक्ष मनोज राना पहुंच कर 304 नेपाली नागरिको को नहाने का साबुन ,कपड़ा साबुन,टूट पेस्ट ,ब्रस जिब छिलनी,डाबर अमला तेल,बाल्टी मग, मच्छर भागने की दवा को नम्बर बाई नम्बर वितरण किया । रूपन्देही मे भारत सरकार के सहयोग से भवन निर्मित प्रतिमान नीमा स्मृति बोहरा ट्रस्ट के कार्यकारी निदेशक स्वाति थापा ने बताया है कि 156 भारतीय नागरिकों मजदूरों को मेडिकल चेकअप , खाना ,पानी के लिए उचित व्यवस्था किया । और उनके सुरक्षा के लिए नेपाल प्रहरी , सशस्त्र प्रहरी ,नेपाल सेना की कड़ी सुरक्षा की गई है । क्वारेन्टाइन में रखे गए मजदूरों के लिए समाज सेवी, उद्योगी संजय अग्रवाल के सहयोग से 75 सेट फोम और बेडसिट कीमत 70 हजार बराबर मारवाड़ी सेवा संघ अध्यक्ष हेमन्त अग्रवाल ने हस्तान्तण एवम् भारत अवध मैत्री समाज के अध्यक्ष एवम् लुम्बिनी इटा उद्योग ब्यवसायी संघ के महासचिव अजय कुमार गुप्ता ने इटा ब्यवसायी संघ के तरफ से 51 हजार 1 सौ बराबर का खाद्यान्न सामाग्री चिउरा,दालमोट,बिस्कुट, चाउ चाउ,मिस्री, छोहाडा सामाग्री हस्तान्तरण किया , उद्योग वाणिज्य संघ रुपन्देही अध्यक्ष कुल प्रसाद न्यौपाने ने 50 हजार बराबर का खाद्यान्न सामाग्री को प्रमुख जिला अधिकारी महादेव पन्थ को हस्तान्तरण किया है । भारत जिला महाराजगंज डीएम डॉ0 उज्ज्वल कुमार ने बताया। कि भारत व नेपाल में जो लाकडाउन की गई है। इसमें नेपाल के नागरिको को भारत के महाराजगंज जिला नौतनवा क्वारेन्टाइन
वार्ड में रखे गए लोगों को सुविधा में कोई कमी नहीं आने देना का आश्वासन जाताया।





