स्वास्थ्य सामाग्री खरीद में सेना का प्रयोग, सरकार की असफलताः साझा पार्टी
काठमांडू, ४ अप्रिल । रवीन्द्र मिश्र नेतृत्व में रहे साझा पार्टी का कहना है कि स्वास्थ्य समाग्री खरीद के लिए नेपाली सेना का प्रयोग सरकार की असफलता को दर्शाती है । उसका कहना है कि सरकारी बदनियत के कारण सिर्जित समस्या समाधान के लिए सेना को ढाल बनाना ठीक नहीं है ।
शुक्रबार पार्टी की ओर से एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए कहा है कि कोरोना संक्रमण विरुद्ध की लडाई में स्वास्थ्य सामाग्री खरीद की जिम्मेदारी नेपाली सेना को देना दो–तिहाई बहुमत में निर्मित सरकार की असफलता है, जो सरकार के लिए लज्जा का विषय भी है । विज्ञप्ति में आगे कहा गया है– ‘राजनीतिक तह में व्याप्त भ्रष्टाचार, अकर्मण्यता के कारण सरकार के प्रति जनता का विश्वास नहीं है । तभ भी संकटपूर्ण घडी में जनता ने सरकार को साथ दिया है, तब भी सरकार अपनी जिम्मेदारी में पूर्ण असफल होकर सेना से सहयोग लेना शुभ संकेत नहीं है ।’
साझा पार्टी ने यह भी कहा है कि इसमें नेपाली सेना की कोई भी दोष नहीं है, उसके पास सरकारी आदेश पालना करने की विकल्प नहीं है । विज्ञप्ति में आगे उल्लेख है– ‘दोष शक्तिशाली लेकिन अकर्मण्य सरकार का ही है । अभितक नेपाली सेना में तुलनात्मक विश्वसनीयता, व्यवसायिक निष्ठा कायम है, राज्य दोहन और भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार की बदनियतपूर्ण निर्णय से सिर्जित संकट से सामाना करने के लिए सेना को ढाल के रुप में प्रयोग करना ठीक नहीं, आपत्तिजनक है ।’

