स्वास्थ्य सामाग्री खरिद प्रक्रिया सेना द्वारा रद्द
काठमांडू, ४ अप्रिल । कोरोना वायरस रोकथाम के लिए आवश्यक स्वास्थ्य सामाग्री खरीद प्रक्रिया को नेपाली सेना ने रद्द किया है । नेपाल सरकार ने स्वास्थ्य सामाग्री खरीद प्रक्रिया जीटुजी (सरकार–सरकार) मार्फत करने का निर्णय लिया है, जिसके चलते सेना ने प्रक्रिया को रद्द किया है ।
नेपाली सेना ने कूल १७ करोड (सरकार से प्राप्त १० करोड और सेना की आन्तरिक बजेट ७ करोड) बजेट बराबर की स्वास्थ्य सामाग्री खरीद के लिए तैयारी की थी । उसके लिए टेण्डर आह्वान भी हो चुका था । लेकिन सरकार की ओर से जीटुजी मार्फत स्वास्थ्य सामाग्री खरीद की जिम्मेदारी मिलने के बाद सेना ने अपनी टेण्डर प्रक्रिया को रद्द किया है ।
नेपाली सेना ने कहा है कि सरकार से प्राप्त १० रुपयों से अब २० बेड की आइसीयू कक्षा निर्माण किया जाएगा नेपाली सेना के सहायक रथी तथा प्रवक्ता विज्ञानदेव पाण्डे का कहना है कि सिर्फ ७ करोड रुपये की सामान खरीद संबंधी प्रक्रिया को रद्द की गई है ।

