राप्रपा नेता सुवेदी नहीं रहे
काठमांडू, ५ अप्रिल । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी के नेता विश्वेश्वर शर्मा सुवेदी का निधन हो गया है । लम्बे समय से मधुमेह रोग से ग्रसित ६५ वर्षीय सुवेदी का निधन अमेरिका में आज हुआ है । सुवेदी ने लम्बे समय निजामति सेवा में रहकर भी काम किया है । सरकारी नौकरी से सेवा निवृत्त होने के बाद सुवेदी राप्रपा में प्रवेश किए थे । राप्रपा में सुवेदी ने मुख्य सचिव तथा कोषाध्यक्ष में रहकर काम किया है ।
सुवेदी प्रति श्रद्धाञ्जली व्यक्त करते हुए राप्रा अध्यक्ष कमल थापा ने कहा है कि उन्होंने उक अभिन्न मित्र एवं सहकार्मी को खोया है और पार्टी ने एक असल कार्यकर्ता । सुवेदी के पत्नी और दो पुत्र हैं ।

