कोरोना से लड़ने के लिए सर्वदलीय संयन्त्र आवश्यकः राणा
काठमांडू, ५ अप्रिल । राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) के अध्यक्ष पशुपति शमशेर राणा ने कहा हे कि कोरोना महामारी के विरुद्ध लड़ने के लिए राजनीतिक तह में सर्वदलीय संयन्त्र निर्माण करना आवश्यक है । उनका कहना है कि बन्दाबदी चरण को अगर सरकार अंतिम अस्त्र समझती है तो वह बहुत बड़ी भूल होगी । उन्होंने एक ट्वीट मार्फत आग्रह किया है कि संवेदनशीलता को मध्यनजर करते हुए राष्ट्रको एकजूट करने के लिए सर्वदलीय संयन्त्र निर्माण करना चाहिए ।
उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है– ‘कोरोना संक्रमण का दूसरा चरण शुरु हुआ है । बन्दाबन्दी ही अंतिम सफलता मानते हैं तो यह गम्भीर भूल होगी । पूर्व तैयारी किया जाए, परीक्षण व्यापक बनाया जाए । संकट की इस घडी में राष्ट्र ही एकजूट होकर महामारी के विरुद्ध लड़ने की जरुरत है । आम जनता को एकाकार करने के लिए सर्वदलीय संययन्त्र उपर्युक्त माध्यम हो सकता है ।’

