Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकारी निरिहता दुःखदः वैद्य

 

काठमांडू, ५ अप्रिल । मोहन वैद्य नेतृत्व में रहे नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (कान्तिकारी माओवादी) का कहना है कि कोरोना वायरस से सिर्जित परिस्थिति में सरकारी प्रस्तुति निराशानजक है । उनका कहना है कि स्वास्थ्य सेवा संबंधी सरकारी सेवा प्रभावकारी नहीं है, जिससे जनता निराश हैं ।
आइतबार एक विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए पार्टी महासचिव वैद्य ने कहा है कि कोरोना रोकथाम तथा उपचार संबंधी कार्य में सरकारी लापरवाही चिन्ता का विषय है । उन्होंने ने विज्ञप्ति में कहा है– ‘बागलुङ से पोखरा (गण्डकी अस्पताल) में लाया गया मरीज से मिलने के लिए डा. १५ घंटों के बाद ही आए है, इसीसे सरकारी गम्भीरता प्रष्ट होती है ।’
कोरोना प्रकोप न्यूनकरण के लिए सम्पूर्ण संयन्त्र परिचालन करने के लिए भी उन्होंने सरकार से आग्रह किया है । सरकार तथा नीजि अस्पताल में पर्याप्ट स्वास्थ्य सामाग्री उपलब्धता और सुरक्षाकर्मियों की बीमा संबंधी विषय में भी उन्होंने सरकार का ध्यानाकर्षण किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com