कांग्रेस सभापति देउवा की सक्रियता, पूर्व प्रधानमन्त्रियों के साथ टेलिफोन वार्ता
काठमांडू, ५ अप्रिल । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के सभापति तथा पूर्व प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने पूर्व प्रधानमन्त्रियों के साथ टेलिफोन वार्ता की है । कोरोना रोकथाम तथा नियन्त्रण संबंधी विषयों को लेकर उन्होंने पूर्व प्रधानमन्त्रियों के साथ बातचीत किया है । अपने ही ट्वीटर मार्फत सभापति देउवा ने इसके बारे में जानकारी दी है ।
सभापति देउवा ने पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’, माधव कुमार नेपाल, झलनाथ खनाल, डा. बाबुराम भट्टराई, लोकेन्द्र बहादुर चन्द, मन्त्रिपरिषद् के पूर्व अध्यक्ष खिलराज रेग्मी के साथ टेलिफोन वार्ता किए हैं । सभापति देउवा निकट स्रोत का कहना है कि कोरोना रोकथाम तथा नियन्त्रण संबंधी विषयों को लेकर उन्होंने पूर्व प्रधान्त्रियों के साथ बातचीत किया है । बातचीत के दौरान सभापति देउवा ने कहा है कि संकटपूर्ण इस घडी में सरकारी कदम को नेपाली कांग्रेस की ओर से हरतरह का सहयोग जारी रहेगा ।

