कक्षा ११ और १२ की परीक्षा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
काठमांडू, ७ अप्रिल । राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने कक्षा ११ और कक्षा १२ की परीक्षा अनिश्चितकाल के लिए स्थागित किया है । मंगलबार एक विज्ञप्ति जारी करते हुए बोर्ड ने कहा है कि कोभिड–१९ का संक्रमण जोखिम के कारण देश लकडाउन में गया है, इसीलिए इससे पहले तय की गई कक्षा ११ और १२ की परीक्षा अनिश्चितकाल के लिए स्थागित किया जाता है ।
पूर्वनिर्धारित कार्यतालिका अनुसार कक्षा ११ की परीक्षा वैशाख ८ और कक्षा १२ की परीक्षा वैशाख २१ गते से शुरु होना चाहिए था । बोर्ड सभी प्रदेशों को सम्बोधन करते हुए कहा है कि केन्द्र द्वारा जारी निर्णय अनुसार ही व्यवस्थापन किया जाए । बोर्ड ने यह भी कहा है कि जब हाल की अवस्था में सुधार आएगी, तब सार्वजनिक रुप में नयां परीक्षा तालिका जारी की जाएगी ।

