पर्सा के आई.सी.पी के पास लॉक डाउन का उलंघन, एस.पी. गंगा पंत ने दिया चेतावनी
रेयाज आलम, बीरगंज, २०७६ चैत्र २६ बुधवार | पर्सा में लॉक डाउन का उलंघन। पर्सा के सूखा बंदरगाह आई.सी.पी. के पास लोगों द्वारा लॉक डाउन का उल्लंघन करते हुए देखा गया है। आई.सी.पी के पास लोगो को टहलते और गप्पे लड़ाते हुए देखा गया है।
आई.सी.पी के पास भारत से आए हुए ट्रक ड्राइवर की उपस्थिति रहती है, इस प्रकार लॉक डाउन का उल्लंघन करना सरकार के सभी प्रयासों को विफल कर सकता है। इसपर प्रशासन को तुरंत कार्यवाही करने की जरूरत है।
कोरोना वाइरस के महामारी से बचने के लिए लॉक डाउन का कठोरता से पालन करने की जरूरत है और मनचलों और घुमक्कड़ लोगो को दंड नीति से ठीक करना है।
इस बात का संज्ञान लेते हुए एस. पी. गंगा पंत ने कहा कि आई.सी.पी के पास माल-समान दुवानी का इजाजत दिया गया है लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने की इजाज़त नही है, उनपर तुरन्त कार्यवाही हो रही है।







